आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों मात खाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा है कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का ओवर टर्निग प्वाइंट रहा, जहां उनके हाथ से मैच निकल गया। बेंगलोर ने सोमवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 19.4 ओवरों में 153 रनों पर आउट हो गई।

Advertisement

इस मैच में जॉनी बेयरस्टो जब तक मैदान पर थे हैदराबाद की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो की 61 रनों की पारी का अंत किया और अगली ही गेंद पर विजय शंकर को बोल्ड कर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में वॉर्नर ने कहा, "हम जानते थे कि उनके पास अंत के ओवरों के लिए अच्छे गेंदबाज हैं। चहल का वो आखिरी ओवर टर्निग प्वाइंट साबित हुआ।"

आने वाले मैचों को लेकर वॉर्नर ने कहा, "हमें निश्चित तौर पर सोचना होगा। आज जो हुआ हम उसे सुधार नहीं सकते। हर कोई यह जानता था (चहल को खेलने के बारे में), यह चर्चा का विषय है, लेकिन खिलाड़ियों को याद दिलाने की जरूरत नहीं है।"

वॉर्नर इस मैच में दुर्भाग्यशाली रहे। वह दूसरे छोर पर रन आउट हो गए। बेयरस्टो का शॉट गेंदबाज उमेश यादव के हाथ से लगा और गेंद स्टम्प में जा लगी। इस समय वॉर्नर का बल्ला हवा में था इसलिए उन्हें आउट करार दे दिया गया।

वॉर्नर ने अपने आउट होने पर कहा, "मैं याद नहीं रख सकता कि मैं इस तरह आउट हुआ। यह हमारे लिए अजीब मैच रहा। जाहिर सी बात है कि बेंगलोर हमसे अच्छा खेली और जीतने में सफल रही।"

Advertisement

इस मैच में हैदराबाद को एक झटका भी लगा। उसके हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। वह हालांकि दर्द के साथ बल्लेबाजी करने आए लेकिन बिना रन बनाए आउट हो गए।

मिशेल की तारीफ करते हुए वॉर्नर ने कहा, "मिशेल ने मैदान पर आने के लिए काफी हिम्मत दिखाई। वह ठीक नहीं लग रहे थे। वह अपने पैर पर वजन नहीं रख सकते।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार