नई दिल्ली,14 अप्रैल (CRICKETNMORE) । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के खिलाफ आठ विकेट से मिली आसान जीत पर खुशी जताते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया।

उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें श्रेय जाता है। शुरुआत में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी लेकिन हम वापसी करने में सफल रहे। गेंद स्विंग कर रही थी और गेंदबाजों ने हमें वापसी दिलाई। ट्रेंट बोल्ट और भुवनेश्वर कुमार का स्पैल शानदार था। वॉर्नर को 27 गेंद में 57 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने कहा, मैं खुलकर खेला और धवन ने भी शानदार पारी खेली। वह आम तौर पर इस तरह नहीं खेलता लेकिन आज उसने अपने स्वभाव से अलग बल्लेबाजी की।

आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 166 रन पर ढ़ेर हो गई जिसके जवाब में सनराइजर्स ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।

वॉर्नर ने मैच के बाद फिल्डर्स की भी तारीफ करते हुए कहा कि हमारा क्षेत्ररक्षण आज काफी अच्छा रहा। अगर हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा रहता है तो हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कोई समस्या नहीं है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम ने लगभग 20 रन कम बनाए। कोहली ने मैच के बाद कहा, हमने लगभग 20 रन कम बनाए। हम 170 रन के करीब पहुंचे लेकिन यह शायद 180 से 185 रन का विकेट था। हमें अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा। शायद एडम मिल्ने अगले मैच के लिए फिट हो जाएगा और मिशेल स्टार्क हमारे गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत बनाने आ रहा है।

एजेंसी

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार