लंदन, 23 जुलाई (CRICKETNMORE)| मौजूदा एशेज सीरीज में चार पारियों में तीन बार इंग्लिश स्पिन गेंदबाज मोइन अली का शिकार हो चुके आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने गुरुवार को स्वीकार किया कि मोइन के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक खेलना ही बेहतर होगा।

Advertisement

वार्नर ने स्पिन गेंदबाज के खिलाफ रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि स्पिन गेंदबाजों को लय में न आने देने के लिए उन पर शुरू से हमले करना चाहिए ताकि उनके कप्तान पर उन्हें गेंदबाजी से हटाने और फिर से तेज गेंदबाजों को आक्रमण पर बुलाने का दबाव बनाया जा सके।

वार्नर ने कहा कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ यह रणनीति पिछले एशेज श्रृंखला में ग्रीम स्वान के खिलाफ सफल रही थी।एक  वेबसाइट के अनुसार वार्नर ने कहा, "जब हम ग्रीम स्वान के बारे में बात करते हैं तो उन्हें शानदार गेंदबाज के रूप में याद करते हैं। मेरे खयाल से स्वान सतत प्रदर्शन करने वाले तथा लगातार एक ही दिशा में गेंदबाजी करने वाले गेदंबाज थे जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। ऐसे में बल्लेबाज को रन बनाने में काफी दिक्कत होती है, इसलिए आपको अपनी रणनीति में बदलाव करना होता है।"

वार्नर ने कहा, "मोइन के खिलाफ मुझे नहीं लगता कि हमें उनके खिलाफ ज्यादा आक्रामक होने की जरूरत है। मोइन को मैं नीचा नहीं दिखाना चाहता, लेकिन मोइन की गेंदबाजी में खराब गेंद का इंतजार करना होता है, जबकि स्वान कभी खराब गेंदें नहीं फेंकता था।"

पांच मैचों की एशेज सीरीज में हुए दो मैचों में अब तक एक-एक मैच जीतकर इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया बराबरी पर हैं।

Advertisement

(आईएएनएस)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार