इस समय इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीमें लॉर्डस के मैदान पर टेस्ट मैच खेल रही हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में बैठे डेविड वॉर्नर की नींदें उड़ चुकी हैं। दरअसल, साल 2019 में इंग्लैंड में जब एशेज सीरीज हुई थी तब डेविड वॉर्नर और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच एक मज़ेदार मुकाबला देखने को मिला था और अब इस साल के आखिर में फिर एक बार वही जंग देखने को मिलने वाली है।

Advertisement

हालांकि, एशेज से पहले ही वॉर्नर को ब्रॉड का डर सता रहा है और उन्होंने अपना ये डर अपने ट्वीट के जरिए जगज़ाहिर भी कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर ने ब्रॉड की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि ब्रॉड ने उनकी नींदें उड़ा दी हैं।

Advertisement

वॉर्नर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ब्रॉड की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में सोने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन यह आदमी मेरी टीवी स्क्रीन पर आ गया। एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले सोने के लिए कुछ ही महीने बचे हैं।’

आपको बता दें कि एशेज 2019 मे स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वॉर्नर को सात बार आउट किया था। उस पूरे दौरे पर ब्रॉड सुर्खियों में छाए रहे थे और वॉर्नर की नींदें उड़ाकर रख दी थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस साल होने वाली एशेज सीरीज में इन दोनों में से कौन सा खिलाड़ी हावी नजर आता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार