20 अक्टूबर। रांची टेस्ट में रोहित शर्मा ने हिट मैन का असली रूप दिखाया और अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जमाने से केवल 1 रन दूर हैं। लंच तक भारत ने 4 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 199 रन और रवींद्र जडेजा 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

Advertisement

लंच से पहलेे रहाणे 115 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जमाया। रहाणे और रोहित ने चौथे विकेट के लिए 268 रनों की साझेदारी निभाई। लिंडा ने रहाणे की शानदार पारी का अंत किया।

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित शर्मा पांचवें भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम एक टेस्ट सीरीज में 500 या उससे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड हो।

रोहित शर्मा से पहले ऐसा कारनामा सहवाग, गावस्कर, बुधि कुंदन और वीनू मांकड़ ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है। इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार