आईपीएल फ्रेंचाईजी दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार (15 जून) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जो इस समय काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो आईपीएल 2023 के दिनों का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खलील अहमद खाना काउंटर से खाना निकालते वक्त बेसुरी आवाज में ज़ोर-ज़ोर से गाना गा रहे होते हैं और तभी उन्हें मारने के लिए सरफराज खान दौड़ पड़ते हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है और ट्वीट में लिखा गया है, 'कम्पयुटर जी, बस यहां ट्रेंड समाप्त कर दिया जाए।' इस वीडियो के अंत में जब सरफराज खलील को मारने के लिए दौड़ते हैं तो बाकी साथी भी हंसने लग जाते हैं। इस वीडियो को कुछ फैंस काफी पसंद कर रहे हैं जबकि कुछ फैंस का ग्रुप खलील अहमद और सरफराज अहमद को काफी ट्रोल भी कर रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली की टीम नियमित कप्तान ऋषभ पंत के बिना उतरी थी क्योंकि चोट की वजह से पंत ये पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को टीम की कमान सौपीं गई थी। वॉर्नर की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और अंक तालिका में दिल्ली की टीम नौवें स्थान पर रही थी। 

Also Read: Live Scorecard

यही कारण है कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) में खराब प्रदर्शन के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्पोर्ट स्टाफ में मौजूद दो कोच बाहर किए जा सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ये दो नाम बैटिंग कोच शेन वॉटसन और असिस्टेंट कोच जेम्स होप्स के हैं। जबकि रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली और प्रवीण आमरे अपने-अपने पद पर बने रह सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार