नई दिल्ली, 13 फरवरी| दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने बुधवार को कहा कि मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी पर हमला करने वाले अंडर-23 क्रिकेटर अनुज देढा पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाएगा। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और मुख्य चयनकर्ता भंडारी ने दिल्ली की अंडर-23 टीम के लिए अनुज का चयन नहीं किया था। 

रजत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सभी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद हम उस खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लगा रहे हैं, जिसने मुख्य चयनकर्ता भंडारी पर हमला किया था। उन्हें क्रिकेट की सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।" 

गौरतलब है कि भंडारी पर कुछ अज्ञात लोगों ने उस समय हमला कर दिया जब वह सोमवार को सेंट स्टीफंस मैदान पर अंडर-23 का ट्रायल्स ले रहे थे। 

भंडारी को लोहे की रॉड और हॉकी से पीटा गया है। उन्हें दूसरे चयनकर्ता सुखविंदर सिंह ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग निकले। भंडारी को पांव और सिर में चोटें लगी हैं जिससे उन्हें सात टांके आए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार