न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में डेब्यू कर रहे ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रॉबिन्सन ने 101 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट अपने खाते में डाले।

Advertisement

48 साल बाद ऐसा हुआ है जब इंग्लैंड के खिलाड़ी ने अपने टेस्ट डेब्यू में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 30 से ज्यादा रन की पारी खेली और चार विकेट भी चटकाए हैं। 

Advertisement

इससे पहले यह कारनामा क्रिस ओल्ड (Chris Old) ने किया था। भारत के खिलाफ जनवरी 1973 में एतेहासिक ईडन गार्डन्स में टेस्ट डेब्यू पर नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड ने नाबाद 33 रन की पारी खेली थी और साथ ही गेंदबाजी में 43 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।  

बता दें कि टिम साउदी की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड ने अपने 6 विकेट सिर्फ 140 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद रॉबिन्सन ने रोरी बर्न्स के साथ मिलकर पारी को थोड़ा संभाला और सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। रॉबिन्सन का विकेट भी साउदी के खाते में ही आया। 
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे के दोहरे शतक के दम पर पहली पारी में 278 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार