India vs Derbyshire T20: दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (1 जुलाई) को डर्बी के काउंटी ग्राउंड में खेले गए पहले प्रैक्टिस मैच में डर्बीशायर को 7 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद की कप्तानी वाली डर्बीशायर ने 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 16.4 ओवरों में 3 विकेट गवांकर ही जीत हासिल कर ली।  \

Advertisement

भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर डर्बीशायर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। डर्बीशायर की शुरूआत खराब रही ओपनिंग बल्लेबाज शान मसूद (3) और लुईस रीस (1) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट हो गए। वेन मैडसन ने सबसे ज्यादा 28 रन की पारी खेली। इसके अलावा हिल्टन कार्टराइट ने 27 रन, एलेक्स ह्यूज ने 24 रन और ब्रूक गेस्ट ने 23 रन बनाए। जिसके चलते डर्बीशायर ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।

Advertisement

भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट, वहीं वेंकटेश अय्यर और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 5 रन के कुल स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ (3) के रूप में पहला झटका लगा। इससेबाद संजू सैमसन और दीपक हुड्डा ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े।  30 गेंदों में 38 रन की पारी खेलकर सैमसन पवेलियन लौटे। इसके बाद हुड्डा ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की और भारत की जीत पक्की कर दी।

हुड्डा ने 37 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 36 रन बनाए।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार