IPL 2020 DC vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने चैन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मैच के दौरान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 58 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली। यह 13 साल के आईपीएल करियर में शिखर धवन का पहला शतक था। धवन के अलावा अक्षर पटल (Axar Patel) ने भी जडेजा के अंतिम ओवर में 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

Advertisement

मैच के बाद शिखर धवन और अक्षर पटेल को एकसाथ जमकर मस्ती करते हुए देखा गया। अक्षर पटेल ने धवन से मजेदार सवाल पूछते हुए कहा, 'शिखर भाई आज टीम मीटिंग में बात हुई थी कि जो भी खिलाड़ी खेलेगा वह 100 रन मारेगा। आप यही सोच कर मैदान में गए थे यह फिर आपका कोई और प्लान था?' 

Advertisement

अक्षर पटेल के सवाल का जवाब देते हुए धवन ने कहा, 'मेरे को तो लगता है आज रिकी पोंटिंग की जुबान पर माता रानी बैठी हुई थीं। नवरात्रि का भी आज पहला दिन है जैसे रिकी ने बात करी और मैं थोड़ा लकी रहा। आज 13 साल के आईपीएल के करियर में मुझे पहली सेंचुरी मिली इसकी मुझे काफी खुशी है।' 

बता दें कि सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीतने के लिए शानदार स्थिति में होने के बावजूद हार गई। मैच के दौरान आखिरी दो ओवरों में सीएसके को 21 रनों का बचाव करना था। सैम क्यूरन ने शानदार 19 वां ओवर फेंका और सिर्फ चार रन दिए।

लेकिन अंतिम ओवर में रवींद्र जडेजा 17 रन का बचाव करने में नाकाम रहे और दिल्ली की टीम ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल सीएसके की टीम 9 मैचों में 3 जीत के साथ छठे स्थान पर है वहीं दिल्ली की टीम सीएसके के खिलाफ मिली जीत के बाद 9 मैचों में 7 जीत के साथ टॉप पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार