आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्खिया को रिटेन किया है। दिल्ली ने पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया है। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम लगातार दो बार प्लेऑफ में पहुंची थी। आईपीएल 2018 में खराब प्रदर्शन के चलते गौतम गंभीर ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई थी। 

Advertisement

अय्यर के चोटिल होने के चलते के बाद दिल्ली ने पंत को कप्तान बनाया था और टीम आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहुंची थी। टीम सबसे ज्यादा मुकाबले जीतकर टॉप पर रही थी। 

Advertisement

खबरों के अनुसार अय्यर अगले सीजन में दिल्ली की कप्तानी करना चाहते थे, लेकिन मैनेजमेंट पंत को ही कप्तान बनाए रखना चाहता था।  अय्यर साल 2015 में दिल्ली की टीम के साथ जुड़े थे, और इस फ्रेंचाइजी के लिए 86 मुकाबलों में 31.7 की औसत से 1916 रन बनाए, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। 

इसके अलावा अनकैप्ड आवेश खान को भी फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया है, जिन्होंने आईपीएल 2021 में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।  

दिल्ली ने पंत को 16 करोड़, अक्षर को 9 करोड़, पृथ्वी को 7.5 करोड़ और नॉर्खिया को 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में सिर्फ 47.5 करोड़ रुपये बचे हैं, जो बाकी टीमों के मुकाबले सबसे कम हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स द्वार रिटेन किए गए खिलाड़ी: कप्तान ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्खिया
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार