India vs New Zealand ODI 2026: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) भारत के खिलाफ बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान मैट हेनरी से टकराने के कारण उन्हें 'कन्कशन' (सिर की चोट) हुआ है।
यह घटना मंगलवार को ईडन पार्क में हुई, जब कॉनवे और हेनरी कैच लेने की कोशिश के दौरान आपस में टकरा गए। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) के अनुसार, दोनों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और उनके सिर की चोट की जांच की गई।
हेनरी की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है, जबकि कॉनवे को आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसमें 'कन्कशन' (सिर की चोट) की पुष्टि हुई।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, "दोनों खिलाड़ियों पर लगातार नज़र रखी जाएगी और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके खेलने को लेकर जानकारी समय आने पर दी जाएगी।"
हेनरी खुद चोट से वापसी कर रहे हैं, वो दाहिने क्वाड्रिसेप्स की मांसपेशियों में चोट के कारण भारत के खिलाफ आखिरी तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों में नहीं खेल पाए थे। बता दें कि न्यूजीलैंड सीरीज से पहले चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी से झूझ रही है। मार्क चैपमैन (हैमस्ट्रिंग) और रचिन रविंद्र (कंधे की चोट) पहले ही चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
भारत के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।