Namibia T20I Tri-Series: साउथ अफ्रीका के 23 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) का शानदार फॉर्म जारी है। नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज 2026 में मंगलवार (1 सितंबर) को विंडहोक में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ब्रेविस ने 27 गेंदों में 41 रन की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए, जिनमें से दो लगातार दो गेंदों पर लगाए गए शानदार नो-लुक सिक्स शामिल रहे।

Advertisement

यह नजारा साउथ अफ्रीका की पारी के 12वें ओवर में देखने को मिला। तेज गेंदबाज कुंदई मातिगिमु ने ओवर की शुरुआत स्टंप्स की लाइन पर लेंथ गेंद के साथ की। ब्रेविस ने गेंद की लेंथ को पहले ही भांप लिया और बिना गेंद को देखे लॉन्ग ऑन के ऊपर से जोरदार छक्का जड़ दिया।

अगली गेंद पर गेंदबाज ने एक बार फिर उसी लेंथ पर गेंद डाली। ब्रेविस पहले से तैयार थे और उन्होंने एक बार फिर उसी अंदाज में बल्ला घुमाया। उन्होंने गेंद की तरफ देखे बिना उसे फिर लॉन्ग ऑन के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचा दिया। इस बार ब्रेविस का शॉट पिछले छक्के से भी ज्यादा दूर गया। लगातार दो गेंदों पर उनके दो नो-लुक सिक्स देखकर मैदान में मौजूद फैंस भी रोमांचित हो गए। 

VIDEO:

ब्रेविस इस ट्राई सीरीज में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में 95.50 की औसत से 191 रन बना चुके हैं।

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ब्रेविस (41 रन) के अलावा लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 94 रन की शानदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान सिकंदर रजा ने जरूर 33 गेंदों में 45 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला। नतीजन जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.4 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 43 रन से अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार