23 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले वन डे मैच में शिखर धवन और अंजिक्या रहाणे की जोड़ी ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धवन और रहाणे की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 25 ओवर में 132 रन जोड़े। यह कैरेबियाई धरती पर भारतीय सलामी जोड़ी द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ा पार्टनरशिप है। रहाणे ने 78 गेंदों में 62 और धवन ने 92 गेदों में 87 रन की शानदार पारी खेली।  PHOTOS: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ है सबसे हॉट, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे होश

इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी के नाम था, जिन्होंने जुलाई 2013 मे पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े थे। 

गौरतलब है कि टीम इंडिया के नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज दौरे पर नही आए हैं।  कप्तान कोहली ने उनकी जगह पारी की शुरूआत करने के लिए अंजिक्या रहाणे पर भरोसा जताया है। PHOTOS: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ है सबसे हॉट, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार