6 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर ने टाइम्स ऑफ इंडिया में दिए अपने एक इंटरव्यू में धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल बेवन को दुनिया का बेस्ट फीनिशर कहा है। लाइव स्कोर

Advertisement

लांस क्लूजनर का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा परफॉर्मेंस किया है और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने के लिए अंतिम ओवर तक मैदान पर मौजूद रहते थे। जबतक ये दोनों बल्लेबाज मैदान पर जमे रहते थे तबतक मैच उनकी टीम के लिए बना हुआ रहता है। इसके साथ  - साथ लांस क्लूजनर ने आगे ये भी कहा है कि धोनी अपने क्रिकेट करियर में सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर उभरे हैं जोकि कमाल की बात है। अपने 13 साल के इंटरनेशनल करियर में धोनी ने कई बार टीम को फीनिशर बनकर मैच जीताई है। 

Advertisement

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में भी धोनी ने कप्तानी पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। आज भी जिस अंदाज में धोनी ने सिक्सर लगाकर भारत वर्ल्ड कप जीताया था आजतक धोनी के उस फीनिशिंग अंदाज को कोई नहीं भूला है। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

इसके अलावा माइकल बेवन ने भी अपने क्रिकेटर करियर में जब कभी भी मैदान पर जमे रहते थे तो मैच हमेशा से ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बना हुआ रहता था। वनडे करियर में माइकल बेवन ने 53.58 की औसत के साथ रन बनाए हैं जो उनके वनडे में फीनिशर होने की बात पर मुहर लगाता है। गौरतलब है कि बेवन अपने करियर में हमेशा आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में सफल रहते थे। साल 2003- 04 में माइकल बेवन ने क्रिकेट से खुद को अलग कर लिया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार