चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। धोनी अब 200 आईपीएल छक्के लगाने वाले सीएसके के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने 7 गेंदों में 14* रन बनाए और अपनी टीम को 175 रन के आंकड़े को पार करने में मदद की।

Advertisement

20वां ओवर करने आये जोशुआ लिटिल की गेंद पर धोनी ने सीएसके के लिए अपना 200वां छक्का जड़ा। लिटिल द्वारा फेंकी गयी बैक-ऑफ़-द-लेंथ डिलीवरी को धोनी ने मैदान के बाहर भेज दिया। धोनी के नाम अब चेन्नई के लिए 40.53 की औसत से 4,418 रन दर्ज हैं। चेन्नई के कप्तान अपनी फ्रेंचाइजी  के लिए 200 छक्के और 314 चौके लगा चुके है। 

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, क्रिस गेल (238), एबी डिविलियर्स (238), और विराट कोहली (218) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 200 से अधिक छक्के लगाए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड ने 223 छक्के लगाए। धोनी अब किसी एक टीम की ओर से 200 छक्के लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

वहीं गुजरात के खिलाफ मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज के बल्ले से निकले। उन्होंने 50 गेंद में 4 चौको और 9 छक्कों की मदद से 92 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।  गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने अपने नाम किया। वहीं डेब्यूटेंट जोशुआ लिटिल भी एक विकेट लेने में सफल रहे। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, शिवम दूबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार