21 फरवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। सेंचुरियन टी- 20 में भारत ने पहले खेलते हुए शानदार 188 रन बनाए। धोनी ने अपने इंटरनेशनल टी- 20 करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया। लाइव स्कोर
Advertisement
धोनी ने 28 गेंद पर 52 रन बनाए तो वहीं मनीष पांडे ने 79 रन बनाए। आपको बता दें कि धोनी और मनीष पांडे ने भारत के लिए पांचवें विकेट के लिए नाबाद 98 रन की साझेदारी कर भारत को 188 रन पर ले जाने में अहम योगदान दिया।
इसके अलावा आज के मैच में जहां धोनी अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत रहे थे तो वहीं दूसरी ओर लाइव मैच में बल्लेबाजी करते समय वो मनीष पांडे को गालियां देते हुए पकड़े गए।
आपको बता दें कि धोनी हमेशा से अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इस मैच में जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तो मनीष पांडे पर बुरी तरह से गुस्सा रहे थे। आप भी देखिए हैरान करने वाला वीडियो