मेलबर्न, 20 फरवरी (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की आगुवाई वाली टीम किसी भी तरह का लक्ष्य हासिल करने में सक्षम है। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण और भारतीय बल्लेबाजों के बीच मुकाबला रोमांचक होगा।

मौजूदा चैंपियन भारत रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। स्मिथ ने आईसीसी के लिये अपने कॉलम में लिखा है, भारत ने 2013 के बाद से किसी भी अन्य टीम की तुलना में लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिक मैच जीते हैं। इसलिए वह किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली टीम में यह विश्वास भरेंगे। उनके शीर्ष क्रम में शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली है। भारत के पास इन तीनों के रूप में पिछले दो साल में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। साउथ अफ्रीका की 149 एकदिवसीय में अगुवाई करने वाले स्मिथ का मानना है कि सुरेश रैना सही समय पर फार्म में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, लगता है कि रैना सही समय पर फार्म में लौट गये हैं और उन्होंने लगातार 70 रन से अधिक की दो पारियां खेली। रविंद्र जडेजा का अच्छा औसत और बेहतर स्ट्राइक रेट है लेकिन तेज विकेटों पर उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इसके अलावा वह टूर्नामेंट से पहले फॉर्म से जूझ रहा था।

स्मिथ ने कहा, रहाणे अब भी बल्लेबाजी लाइन अप में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। वह सलामी बल्लेबाज है और अपने 47 वनडे मैचों में केवल पाकिस्तान के खिलाफ पिछले रविवार को वह चौथे नंबर से नीचे सातवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिये उतरे।

साउथ अफ्रीका का यह दिग्गज बल्लेबाज भारतीय कप्तान धोनी का फॉर्म को लेकर भी चिंतित नहीं दिखा। उन्होंने कहा, धोनी अभी खराब दौर से गुजर रहे हैं। मेरे लिये यह ज्यादा मायने नहीं रखता क्योंकि वह पिछले 11 वर्षों में मैच विजेता और मैच फिनिशर के रूप में अपनी योग्यता समय समय पर साबित करते रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार