16 अगस्त (लंदन/नई दिल्ली) । ओवल टेस्ट में भले ही टीम इंडिया की हालत खराब है लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में कई अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम किए। जानिए क्या है ये रिकॉर्ड

Advertisement

-    टीम इंडिया पहली पारी में 148 रनों पर ऑल आउट हो गई औऱ धोनी ने इस इसमें 82 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के खिलाफ यह धोनी की 12वीं हाफ सेंचुरी थी,इस हाफ सेंचुरी के साथ ही धोनी ने बिना कोई शतक मारे किसी विपक्षी टीम के खिलाफ 12 हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

-    धोनी ने इंग्लैंड में अपनी आठवीं सेंचुरी पूरी करी। वह टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी मारने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी के अलावा साउथ अफ्रीका के जॉन वैट ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 7 हाफ सेंचुरी मारी थी।  धोनी ने इस हाफ सेंचुरी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ बिना सेंचुरी मारे लगातार 8 हाफ सेंचुरी मारनें का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मोंटी नोबेल के साथे शेयर किया है। मोंटी ने इंग्लैंड के खिलाफ बिना कोई सेंचुरी मारे लगातार 8 हाफ सेंचुरी मारी हैं। इंग्लैंड में धोनी का उच्चतम स्कोर 92 रन हैं जो उन्होंने 2007 में ओवल के इसी ग्रांउड में बनाए थे। 

-    धोनी अब तक इस सीरीज में 38.77 की औसत से 349 रन बना चुके हैं। यह किसी टेस्ट सीरीज में धोनी का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले 2012-2013 के ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे पर उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 81.50 की औसत से 326 रन बनाए थे। धोनी इस सीरीज में अब तक चार हाफ सेंचुरी मार चुके हैं ,यह दूसरी बार है जब उन्होंने यह कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने 2008-2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने एक सीरीज में 4 हाफ सेंचुरी मारी थी।

(Team Cricketnmore)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार