धोनी की सुरक्षा घटाई गई,अब जेड की जगह मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा

Updated: Thu, Jan 29 2015 10:45 IST

12 अगस्त (नई दिल्ली)।  इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक और बुरी खबर है। झारखंड सरकार ने धोनी को मिलने वाली सिक्युरिटी को जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी में कर दिया है। राज्य के डीजीपी राजीव कुमार ने इस मामले में जानकारी दी।  

एक तरफ विदेश में सबसे अधिक मैच हारने का दाग लगा तो दूसरी तरफ झारखण्ड राज्य पुलिस ने धोनी की सुरक्षा घटाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है की राज्य सरकार  हर वर्ष महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा की समीक्षा करती है और इसके लिए IG लेवल की एक कमेटी बनाती है। जो यह तय करती है की राज्य में किसे क्या सुरक्षा की जरुरत है। इस कमेटी की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया है। डीजीपी द्वारा कहा गया है कि खुफिया विभाग की जानकारी के अनुसार क्रिकेटरों को कोई खतरा नहीं है।

धोनी का घर रांची के हमरू में है।  धोनी जब भी अपने शहर में जाते हैं जो उन्हें घर से निकलने से पहले पुलिस अधिकारियों को जानकारी देनी पड़ती है। लेकिन धोनी कई बार ऐसा नहीं करते और बिना जानकारी के बाईक लेकर शहर में घूमने के लिए निकल जाते हैं। इसके अलावा धोनी जब भी रांची आते हैं तो वह बुंडु स्थित देवरी मंदिर में दर्शन करने जरूर जाते हैं और इलाका नक्सल प्रभावित इलाकों में आता है। 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें