दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ऑनफील्ड और ऑफफील्ड काफी कूल रहते हैं। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज जीत के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद डीके मैदान पर खफा दिखे। दिनेश कार्तिक का गुस्सैल वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दिनेश कार्तिक की झल्लाहट साफ देखी जा सकती है। दिनेश कार्तिक वीडियो में एक लड़की के बिहेवियर से खफा नजर आते हैं।

Advertisement

दरअसल हुआ यूं कि मैच खत्म होने के बाद दिनेश कार्तिक हाथ में ट्रॉफी लेकर बढ़ रहे थे। इस दौरान एक लड़की को दिनेश कार्तिक के करीब आने की कोशिश करते हुए देखा गया। वीडियो देखने पर पता चल रहा है कि लड़की दिनेश कार्तिक के करीब आने की कोशिश करती है लेकिन, डीके अपनी कोहनी के माध्यम से लड़की को दूर रहने के लिए कहते हैं।

Advertisement

जिसपर लड़की, दिनेश कार्तिक के गले तो नहीं लगती लेकिन, उन्हें टच करके चली जाती है। दिनेश कार्तिक को लड़की द्वारा किया जाने वाला ये टच बिल्कुल भी पसंद नहीं आता और वो लड़की की ओर घूरकर देखते हैं। दिनेश कार्तिक गुस्से में नजर आते हैं वहीं साथी खिलाड़ी अश्विन उनका हाथ पकड़कर उन्हें वहां से ले जाते हैं।

फैंस के मन में ये सवाल है कि जिस लड़की पर दिनेश कार्तिक भड़क रहे हैं वो कौन है? खबरों की मानें तो वो लड़की बीसीसीआई और टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ी हुई नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैदान पर मौजूद उस लड़की ने भारतीय खिलाड़ियों की तरह ही इंडियन टीम की जर्सी पहनी हुई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार