अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिनेश कार्तिक इस समय SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। उन्हें पहले मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था, लेकिन सीजन के 6वें मैच में MI केपटाउन के खिलाफ जब उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला तो वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। कार्तिक इस मैच में 7 गेंदों में 2 रन बनाकर रनआउट हो गए।

Advertisement

जब रॉयल्स को कार्तिक से एक मैच फिनिशिंग पारी की जरूरत थी तब कार्तिक नहीं चले और अपने साथी ब्योर्न फोर्टुइन के साथ एक बड़ी गलतफहमी के चलते रनआउट हो गए। उनका विकेट 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स का स्कोर 78-6 था। जॉर्ज लिंडे गेंदबाज थे और दिनेश कार्तिक ने गेंद को ऑफ साइड की तरफ खेलकर सिंगल के लिए भागने का फैसला किया लेकिन उनके साथी, फोर्टुइन ने उन्हें वापस भेज दिया।

Advertisement

कार्तिक आधी पिच पर पहुंच चुके थे और इस बीच कॉलिन इनग्राम ने कार्तिक के छोर पर थ्रो मारा औऱ विकेटकीपर ने औपचारिकता को पूरा करके डीके की पारी का अंत कर दिया। हालांकि, इस दौरान विकेटकीपर रिकेल्टन का पैर गलती से गेंद को पकड़ते समय स्टंप से टकरा गया था और परिणामस्वरूप एक बेल गिर गई थी लेकिन दूसरी बेल अभी भी बरकरार थी, ऐसे में विकेटकीपर ने कार्तिक के क्रीज में वापस आने से पहले ही अपने हाथ से स्टंप उखाड़ दिया।

इस मैच की बात करें तो आखिरकार, पार्ल रॉयल्स की टीम 139 रन पर आउट हो गई और एमआई केप टाउन ने 33 रन से सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। ये राशिद खान की टीम का एक और बेहतरीन प्रदर्शन था और दो निराशाजनक सीजन के बाद वो एक ऐसी टीम की तरह दिख रहे हैं जिसे हराना मुश्किल नज़र आ रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार