आईपीएल में धमाका करने के बाद दिनेश कार्तिक इंटरनेशनल क्रिकेट में भी छाए हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में जब टीम इंडिया मुसीबतों में घिरी हुई थी तभी कार्तिक संकटमोचक बनकर उभरे और 37 साल की उम्र में अपना पहला टी-20 अर्द्धशतक जड़ दिया। उनकी आतिशी हाफ सेंचुरी की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 169 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

Advertisement

कार्तिक ने पारी के आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 27 गेंदोंं में 55 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और 2 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। कार्तिक ने वैसे तो सभी गेंदबाज़ों की धुनाई की लेकिन ड्वेन प्रिटोरियस का तो उन्होंने अच्छे से रिमांड लिया। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik ) उस वक्त बल्लेबाज़ी के लिए आए जब भारतीय टीम 81 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। 

Advertisement

भारतीय पारी का 18वां ओवर करने के लिए आए प्रिटोरियस की पहली तीन गेंदों पर ही कार्तिक ने 14 रन लूट लिए। पहली तीन गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का लगाकर उन्होंने 14 रन बना दिए और प्रिटोरियस की सिट्टी-पिट्टी गुल दिखी। हालांकि, पारी के आखिरी ओवर में एक बार फिर कार्तिक के सामने प्रिटोरियस ही थे और इस ओवर की पहली गेंद पर भी कार्तिक ने छक्का लगाकर अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए थे लेकिन अगली ही गेंद पर एक और छक्का लगाने के चक्कर में वो अपना विकेट गंवा बैठे।

एक समय तो टीम इंडिया के लिए 120 तक पहुंचना भी काफी मुश्किल लग रहा था लेकिन, दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik ) के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने करो या मरो वाले मुकाबले में तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार