IPL 2020: मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच के दौरान पंजाब की टीम ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई थी। हालांकि आईपीएल सीजन 13 दर्शकों के बिना खेला जा रहा है इसके बावजूद कुछ भाग्यशाली फैंस को सोशल डिस्टेंसिग को बनाए रखते हुए मैच देखने का मौका मिला था।

Advertisement

रोमांच से भरे इस मैच के दौरान कैमरामैन का फोकस एक लड़की की तरफ गया जो अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। इस लड़की का नाम रियाना लालवानी है जो कि अब सुपर ओवर गर्ल के नाम से सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं। सुपर ओवर गर्ल रीना लालवानी ने अपने एक्सप्रेशन के जरिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। रीमा मैच के दौरान KXIP का समर्थन कर रही थीं और स्टैंड्स से टीम को चीयर कर रही थीं।

Advertisement

रीना लालवानी के कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रीना लालवानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में मैच से जुड़े कुछ मीम्स शेयर भी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बायो में खुदको 'सुपर ओवर गर्ल' लिखा है। वहीं अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई को हराने के बाद पंजाब की टीम ने आईपीएल सीजन 13 में वापसी कर ली है।

यह इस सीजन में पंजाब की टीम की लगातार दूसरी जीत थी। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। पंजाब की टीम का अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 मैचों में 7 जीत के साथ पहले स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच शानदार मैच देखने को मिल सकता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार