नई दिल्ली, 28 अप्रैल | वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो का कहना है कि उनका सपना एक दिन बॉलीवुड में प्रवेश पाना है। ब्रावो ने ईमेल के जरिए आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "बॉलीवुड में घुसना मेरा एक सपना है और इसे साकार करने के लिए मैं अपना प्रयास जारी रखूंगा।" ब्रावो का गीत 'चैम्पियन' इन दिनों इंटरनेट पर वायरल है। ब्रावो ने कहा कि वह अपने प्रशंसकों से बस यही कहना चाहते हैं कि वे अपने सपनों पर यकीन करना कभी बंद नहीं करें।

ब्रावो ने यह भी कहा कि उन्हें बॉलीवुड से कुछ प्रस्ताव मिले हैं लेकिन फिलहाल उनकी प्राथमिकता क्रिकेट है। यह पूछे जाने पर वह हिंदी फिल्म जगत में किसे सबसे अधिक पसंद करते हैं, ब्रावो ने कहा, "मैं सलमान खान, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के सबसे अधिक पसंद करता हूं।" ब्रावो ने कहा वह हिंदी फिल्में देखते हैं और हिंदी के कुछ शब्द बोल भी सकते हैं।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार