एंटिगा, 2 मार्च (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद युनाइटेड के लिए खेल रहे स्मिथ ने कराची किंग्स के खिलाफ होने वाले दूसरे क्वालीफाइंग फाइनल से पहले इस बात की पुष्टि की।

Advertisement

स्मिथ विश्व कप-2015 में आखिरी बार राष्ट्रीय टीम में खेले थे। इस विश्व कप में नेपियर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेला गया मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हुआ।

Advertisement

स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम 2003-04 में केपटाउन में नए साल पर हुए टेस्ट मैच से रखा था। उन्होंने अपने पहले मैच में ही 105 रनों की पारी खेली थी। यह उनका टेस्ट में इकलौता शतक है।

स्मिथ ने अपने देश के लिए कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं और 14 पारियों में 24.61 की औसत से 320 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है। टेस्ट में उन्होंने सात विकेट लिए हैं।

स्मिथ ने 105 वन डे मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है और 18.57 की औसत से 1,560 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 97 है। वन डे में उन्होंने 61 विकेट लिए हैं।

Advertisement

टी-20 में वह अपने देश के लिए 33 बार मैदान पर उतरे हैं और 18.18 की औसत से तीन अर्धशतकों के साथ 582 रन बनाए हैं। वह इस प्रारूप में सात विकेट लेने में सफल रहे हैं।

स्मिथ सीमित ओवरों के मैचों में टेस्ट से ज्यादा सफल रहे हैं। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर शुरुआत की थी और फिर सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी भी संभाली। वन डे में आठ अर्धशतकों में छह उन्होंने शीर्ष तीन नंबरों पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए।

Advertisement

स्मिथ बीते कुछ वर्षो से टी-20 सर्किट में ज्यादा सक्रिय हैं और कई देशों की घरेलू टी-20 लीग में खेल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार