Sunrisers Eastern Cape vs MI Cape Town Dream 11 Team: SA20 लीग का नवां मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) और एमआई केप टाउन (MI Cape Town) के बीच खेला जाएगा। EAC के लिए यह टूर्नामेंट बहुत अच्छा नहीं रहा है। अब तक सनराइजर्स ने दो मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें एक में भी जीत नहीं मिली है। वहीं बात करें अगर एमआई केप टाउन की तो यह टीम तीन में से दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज है।

Advertisement

इस मैच में एडेन मार्कराम को कप्तान बनाया जा सकता है। पिछले मैच में इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन किया था। मार्कराम ने 46 रन बनाए थे और 2 विकेट भी झटके थे। ऐसे में यह खिलाड़ी आपको अच्छे पॉइंट्स दिला सकता है। मार्कराम के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस को कप्तानी सौंपी जा सकती है। ब्रेविस अच्छी फॉर्म में हैं और अब तक तीन मैचों में 112 रन बना चुके हैं। यह ध्यान रखे कि ट्रिस्टन स्टब्स, जेजे स्मट्स और कगिसो रबाडा आपकी टीम का हिस्सा जरूर हो। 

Advertisement

EAC vs CT, Pitch Report: सनराइजर्स इस्टर्न केप और एमआई केप टाउन के बीच यह मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में (St George Park) खेला जाएगा। इस मैदान पर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है। यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसत स्कोर 170 रनों का रहा है। पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है, लेकिन यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की संभावनाएं हैं।

EAC vs CT, Where to Watch?: यह मुकाबला Sports18 – 1, Sports18 – 1 (HD), और Sports18 Khel पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को Jio Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

EAC vs CT, Dream11 Team: विकेटकीपर - रयान रिकेलटन, बल्लेबाज - रस्सी वेन डर डूसन, ट्रिस्टन स्टब्स, ऑलराउंडर - मार्को जानसेन, एडेन मार्कराम (उपकप्तान), जेजे स्मट्स, डेवाल्ड ब्रेविस (कप्तान), गेंदबाज - राशिद खान, कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन, सिसांडा मेगाला

Sunrisers Eastern Cape Probable Playing XI - जेजे स्मट्स, सारेल इरवी, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, जेम्स फुलर, मार्को जानसन, ब्रायडन कारसे, सिसंडा मगाला, ओटनील बार्टमैन, मार्केस एकरमैन

Advertisement

MI Cape Town  Probable Playing XI - डेवाल्ड ब्रेविस, रेयान रिकेल्टन, ग्रांट रोएलोफसेन (विकेटकीपर), रस्सी वैन डर डूसन, सैम करन, जॉर्ज लिंडे, ओडियन स्मिथ, राशिद खान (कप्तान), डेलानो पोटगीटर, कगिसो रबाडा, वकार सलामखेल

Also Read: LIVE Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार