इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने द हंड्रेड के उद्घाटन सीजन की शुरूआत से पहले खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से कहा है कि वे इसके लिए बनाए गए बायो-बबल को कोरोना के जोखिम से दूर रखने के लिए दुकानों, पब और रेस्तरां से दूर रहें।

Advertisement

21 जुलाई से शुरू हो रह इस टूर्नामेंट से पहले और इसके दौरान इस नियम का पालन हो इसके लिए प्रत्येक प्रतिस्पर्धी टीम के लिए एक अनुपालन अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

महीने भर चलने वाले इस टूर्नामेंट का समापन 21 अगस्त को होगा,। इसमें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वार्नर और मार्कस स्टोइनिस सहित अन्य लोगों की वापसी हुई है।

क्रिकेटर्स अपने होटल के कमरों तक ही सीमित नहीं रहेंगे लेकिन कोविड-19 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए, उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने के लिए कहा गया है। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरिसन ने भी बीते दिनों कहा था कि अब आगे से क्रिकेट को कोविड -19 वायरस के साथ रहना सीखना होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार