12 फरवरी (CRICKETNMORE)। बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर की खबरों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। एली ने कहा लोगों का काम इन अफवाहों पर भरोसा करना है, मुझे इस पर सफाई देने की जरुरत नहीं है। 

Advertisement

एली अवरान ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि “ लोगों का काम इन अफवाहों पर भरोसा करना है। मुझे इसे लेकर कुछ सफाई देने की जरूरत नहीं। पिछले कुछ सालों में मुझे लेकर कई बातें बोली गई है लेकिन मुझे इनका जवाब देना ठीक नहीं लगा। एक सेलिब्रेटी होने के नाते आपके बारे में काफी बाते होती है और इसकी आपको आदत डाल लेनी चाहिए। क्योंकि अफवाहों को लेकर आफ कुछ नहीं कर सकते ।

 

 बता दें कि हार्दिक पांड्या का नाम एली अवराम से जोड़ा जाता रहा है। क्रुणाल पांड्या के शादी में एली के आने के बाद इन अफवाहों को और जोर मिला था। हालांकि 25 जनवरी को शिखर धवन की वाइफ आयशा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी। यह भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच जोहन्सबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान की फोटो थी। जिसमें धवन की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों की वाइफ के साथ एली अवराम भी मौजूद थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार