Gulf Giants vs MI Emirates, ILT20 Dream 11 Team

Advertisement

ILT20 लीग का 24वां मुकाबला एमआई एमिरेट्स और गल्फ जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों ने अब तक 7-7 मुकाबलों मे से चार-चार मैच जीते हैं। पॉइंट्स टेबल पर गल्फ जायटंस् 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है, वहीं एमआई एमिरेट्स 9 पाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

इस मुकाबले में जेम्स विंस पर दांव खेला जा सकता है। विंस ने टूर्नामेंट में अब तक 57.25 की औसत से कुल 229 रन बनाए हैं। विंस के अलावा आंद्रे फ्लेचर, मुहम्मद वसीम, और कीरोन पोलार्ड को अपनी टीम का हिस्सा जरूर बनाएं। पोलार्ड को बतौर उपकप्तान आप टीम में जोड़ सकते हैं। बीते समय में पोलार्ड ने तूफानी बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में पोलार्ड ने 19 गेंदों पर 50 रन जड़े थे। पोलार्ड ने 91.66 की औसत से अब तक 275 रन ठोके हैं।

EMI vs GUL: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, फरवरी 01, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम

EMI vs GUL, Pitch Report

यह मुकाबला शेख जायदा स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों को ही मदद मिलने की संभावना है। टूर्नामेंट का पिछला मैच यहां अबू धाबी नाइट राइडर्स और दुबई कैपिटल्स के बीच खेला गया था जिसमें टॉस जीतकर दुबई ने पहले बॉलिंग चुनी थी। इसके बाद नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 150 रनों का टारगेट सेट किया था जिसके जवाब में दुबई कैपिटल्स ने 17.4 ओवर में 150 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी।

EMI vs GUL: Where to Watch?

ILT20 लीग के मैच भारतीय फैंस Zee नेटवर्क पर इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

EMI vs GUL Dream11 Team

विकेटकीपर - लोर्कन टकर
बल्लेबाज़ - आंद्रे फ्लेचर, जेम्स विंस(कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डैन मूसली, मुहम्मद वसीम
ऑलराउंडर - कीरोन पोलार्ड (उपकप्तान), डेविड वीजे
गेंदबाज़ - क्रिस जोर्डन, जहूर खान, फजलहक फारूकी

MI Emirates Probable Playing XI

मुहम्मद वसीम,आंद्रे फ्लेचर, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, डैन मसूली, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, जहूर खान

Gulf Giants Probable Playing XI

जेम्स विंस (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन (विकेटकीपर) क्रिस लिन, शिमरोन हेटमायर, लियाम डॉसन, डेविड वीजे, अयान अफजल खान, क्रिस जॉर्डन, संचित शर्मा, रिचर्ड ग्लीसन

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार