England vs India 2nd T20 Match Prediction: इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला गया था जो कि पहली इनिंग के बाद बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के खत्म करना पड़ा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर (47 गेंदों पर 68 रन) और अभिषेक शर्मा (29 गेंदों पर 59 रन) ने अर्धशतक ठोके, वहीं इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने 3 विकेट चकटाए।
ENG vs IND 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 04 जुलाई 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर
Emirates Old Trafford, Manchester Pitch Report
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां T20I में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 20 T20I मैचों में से 10 जीते गए हैं। यहां 20-20 क्रिकेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 161 रन रहा है।
ENG vs IND T20 Head To Head Record
कुल - 30
इंग्लैंड - 12
भारत - 18
बेनतीजा - 01
ENG vs IND 2nd T20 : Where to Watch?
इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar App पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
ENG vs IND 2nd T20: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से फिल साल्ट, जोस बटलर और जैकब बेथेल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs India 2nd T20 Probable Playing XI
England Probable Playing XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमनस/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
England vs India Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs IND 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।