भारत और इंग्लैंड के बीच यहां ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और लंबे इंतजार के बाद भी मैच शुरू नहीं किया जा सका और अंतत: यह ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच के ड्रॉ होने के बाद भारतीय फैंस काफी निराश हैं।

Advertisement

आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 157 रन चाहिए थे और 9 विकेट बाकी थे ऐसे में करोड़ों भारतीय फैंस को ये भरोसा था कि भारत आसानी से ये मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड में हो रही लगातार बारिश ने फैंस का पारा बढ़ा दिया है और अब फैंस ये मांग कर रहे हैं कि इंग्लैंड में टेस्ट मैच ही नहीं होना चाहिए।

Advertisement

इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी बारिश ने लगातार खलल डाला था और अब इस पहले टेस्ट में बारिश ने मैच ड्रॉ करा दिया। आईए आपको दिखाते हैं कि पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार