England vs New Zealand 1st Test Match Prediction: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 04 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल साल 2024 में खेला गया था जहां हैमिल्टन के मैदान पर न्यूजीलैंड ने 658 रन डिफेंड करके इंग्लैंड को 423 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में मिचेल सेंटनर (दो इनिंग में कुल 125 रन और 7 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने थे, जिन्होंने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही जमकर धमाल मचाया था।

Advertisement

ENG vs NZ 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 04 जून 2025
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन

Lord's, London Pitch Report

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाएगा जहां टेस्ट फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 149 टेस्ट मैचों में से 54 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 310 रन रहा है, जो कि दूसरी इनिंग में 299 रन, तीसरी इनिंग में 256 रन और चौथी इनिंग में 159 रन हो जाता है।

Advertisement

ENG vs NZ Test Head To Head Record

कुल - 115
इंग्लैंड - 54
न्यूजीलैंड - 14
ड्रॉ - 47

ENG vs NZ 1st Test : Where to Watch?

Advertisement

इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप Sony LIV app पर भी इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG vs NZ 1st Test: Player to Watch Out For

न्यूजीलैंड की टीम से रचिन रविंद्र, टॉम ब्लेंडल और ब्लेयर टिकनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो जो रूट, बेन स्टोक्स और बेन डकेट अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

England vs New Zealand 1st Test Probable Playing XI

England 1st Test Probable Playing XI: एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, गस एटकिंसन, सोनी बेकर/शोएब बशीर।

New Zealand 1st Test Probable Playing XI: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स/विलियम ओ'रूर्क।

Advertisement

England vs New Zealand Today's Match Prediction

इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG vs NZ 1st Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs NZ Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs New Zealand Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार