England Women vs India Women 2nd T20 Match Prediction: इंग्लैंड महिला और भारत महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 30 मई को काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इस टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला चेम्सफोर्ड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 188 रन डिफेंड करके इंग्लैंड को 38 रनों से धूल चटाई। इस मुकाबले में यास्तिका भाटिया (40 गेंदों पर 54 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (40 गेंदों पर 69 रन) ने अर्धशतक ठोके, वहीं नंदिनी शर्मा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
ENG-W vs IND-W 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 30 मई 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल
County Ground, Bristol Pitch Report
इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा जहां फटाफट फॉर्मेट में यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 167 रन रहा है। यहां अब तक कुल 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 7 रन चेज और 7 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। ब्रिस्टल के मैदान पर T20I का सर्वाधिक स्कोर 234/6 है जो को साल 2022 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने बनाया था।
ENG-W vs IND-W T20 Head To Head Record
कुल - 36
इंग्लैंड - 24
भारत - 12
ENG-W vs IND-W 2nd T20 : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव ऐप पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।
ENG-W vs IND-W 2nd T20: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से एमी जोन्स, डैनी गिब्सन और लॉरेन बेल स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और नंदिनी शर्मा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England Women vs India Women 2nd T20 Probable Playing XI
England Women 2nd T20 Probable Playing XI: सोफी डंकले, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), ईसी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, टिली कोर्टीन-कोलमैन।
India Women 2nd T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।
England Women vs India Women Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG-W vs IND-W 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG-W vs IND-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England Women vs India Women Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।