लंदन, 10 जुलाई (CRICKETNMORE): इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के बाएं हाथ का अंगूठा टूट गया है। काउंटी नेटवेस्ट टी-20 चैम्पियनशिप में लंकाशायर के खिलाफ खेल रही बटलर की टीम को वोरसेस्टशायर के खिलाफ जीत लिी लेकिन उसने अपना एक अहम खिलाड़ी खो दिया।
Advertisement
बटलर को शुक्रवार को वोरसेस्टरशायर के बल्लेबाज बेन कॉक्स के बल्ले से निचले हिस्से ले हाथ में चोट लगी। स्कैन से पता चला कि चोट उनके अंगूठे में लगी है और उसमें फ्रेक्चर आ गया है।
Advertisement
चोट के बाद भी बटलर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह लंकाशायर के इतिहास में अब तका सबसे तेज तेज अर्धशतक है।
एजेंसी