इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root 21000 Runs) ने मंगलवार (4 जून) को वेस्टइंडीज के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 49 गेंदों में एक चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली। 

Advertisement

रूट भले ही अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 21000 रन पूरे कर लिए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रूट के अब तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 365 मैचों की 478 पारियों में 21025 रन हो गए हैं। 

Advertisement

इसके अलावा रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल को पछाड़कर टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में  454 मैच की 553 पारियों में 20988 रन बनाए थे।  रनों के मामले में अब सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा और सनथ जयसूर्या ही उनसे आगे हैं। 

बता दें कि इस सीरीज में रूट का प्रदर्शन शानदार रहा औऱ 3 पारियों में 133.50 की औसत से 267 रन बनाए, जिसमें उन्होंने नाबाद 166 रन की पारी खेली। इस दौरान रूट ने वनडे में 7000 रन भी पूरे किए औऱ वह ऐसा करने वाले अपने देश के पहले क्रिकेटर बने। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। बारिश से बाधित मुकाबले में  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 40 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इंग्लैंड को जीत के लिए 246 रन का लक्ष्य मिला है। जिससे इंग्लैंड ने 29.4 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही हासिल कर लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार