England vs Sri Lanka 2nd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए। पहले दिन रूट ने 206 गेंदों में 143 रन क पारी खेली, जिसमें उन्होंने 18 चौके जड़े।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में रूट संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यह रूट का 33वां शतक है औऱ उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक की बराबरी की। 

इसके अलावा वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। रूट ने अब इंग्लैंड में 6577 रन बनाए हैं। उन्होंने कुक को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इंग्लैंड में 6568 रन दर्ज हैं। 

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

टेस्ट क्रिकेट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रूट पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 150 पारियों में 7307 रन हो गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 145 पारियों में 7303 रन बनाए हैं। 

Advertisement

राहुल द्रविड़ से निकले आगे

टेस्ट में सबसे तेज 33 शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पछाड़कर रूट नौंवे नंबर पर पहुंच गए हैं। रूट ने 145 टेस्ट मैच में यह कारनामा किया था, वहीं द्रविड़ ने इसके लिए 154 मैच खेले थे। 

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल को पीछे छोड़कर रूट 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 348 मैच की 454 पारियों में19689 रन हो गए हैं, वहीं गेल के नाम 483 मैच की 551 पारियों में19593 रन दर्ज हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। इंग्लैंड ने रूट के शतक के दम पर पहल दिन के अंत तक पहली पारी में7 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। उनके अलावा आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गस एटकिंसन ने शानदार बल्लेबाजी की औऱ 81 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार