England vs Sri Lanka 3rd ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास रविवार (27 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में होने वाले तीसरे औऱ निर्णायक वनडे मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो इंग्लिश क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है।
रूट इंग्लैंड के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने अभी तक 194 मैच की 183 पारियों में 7885 रन बनाए हैं। अगर वह आखिर मुकाबले में 115 बनाते हैं तो वनडे में 8000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
अगर इस मैच में रूट यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो सबसे तेज 8000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल इस नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सौरव गांगुली काबिज हैं।
वनडे में सबसे तेज 8000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली: 175 पारियां
हाशिम अमला: 176 पारियां
एबी डी विलियर्स : 182 पारियां,
सौरव गांगुली: 200 पारियां
रोहित शर्मा: 200 पारियां
सीरीज के पहले वनडे में रूट ने 44 रन की पारी खेली थी और दूसरे वनडे में सिर्फ 15 रन ही बना पाए।
हेडिंग्ले में हुए दूसरे वनडे में रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23000 रन पूरे किए थे और ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बने थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि तीन वनडे मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को शानदार जीत मिली थी, वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने बाजी मारी।