सिडनी/नई दिल्ली, 13 मार्च (CRICKETNMORE) । वर्ल्ड कप के पूल ए के मुकाबले में आज इंग्लैंड ने बारिश से बाधित मैच में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान 36.2 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मात्र 111 रन ही बना पाया। बारिश के कारण बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इंग्लैंड को 25 ओवर में जीत के लिए 101 रन का लक्ष्य दिया गया। इंग्लैंड ने लक्ष्य को 18.1 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से इयान बेल ने नाबाद 52 और जेम्स टेलर ने नाबाद 8 रन बनाया। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र विकेट हेल्स का गिरा। हेल्स ने 37 रन बनाया। उन्हें हामिद हसन ने आउट किया। इंग्लैंड के क्रिस जार्डन (13/2) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इसके पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बारिश के चलते मैच को दो बार रोकना पड़ा। अफगानिस्तान ने 36.2 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए थे। जिसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए संशोधित लक्ष्य 101 रनों का मिला। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जार्डन और बोपारा ने 2-2 व एंडरसन, ब्राड और ट्रेडवेल को 1-1 विकेट मिला।

वैसा भी यह मैच महज औपचारिकता था, क्योंकि इस मैच में जीत दर्ज करने के बावजूद दोनों में से किसी भी टीम को क्वार्टरफाइनल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इंग्लैंड पहले ही बांग्लादेश से हारकर क्वार्टरफाइनल से बाहर हो चुका है।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार