क्वींसटाउन/लिंक, 15 जनवरी (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। बर्ट सटक्लीफे ओवल मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश ने कनाडा को 66 रनों से हराया। इसके अलावा, इंग्लैंड ने भी जीत हासिल की है। 

Advertisement

इंग्लैंड ने सोमवार को ही क्वींसटाउन इवेंट सेंटर स्टेडियम में खेले गए मैच में नामीबिया को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने कनाडा के खिलाफ आठ विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। कनाडा की टीम को 265 रनों का लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन उसकी पारी 198 रनों पर ही सिमट गई। 

बांग्लादेश ने तोहिद हरिदोय (122) की शानदार शतकीय पारी और अफीफ हुसैन (50) के अर्धशतक के दम पर 264 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें मोहम्मद नईम की 47 रनों की पारी ने भी अहम भूमिका निभाई। 

 

इस पारी में कनाडा के लिए फैसल जमकांडी ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा के लिए कप्तान अर्सलान खान (63) के अलावा किसी ने भी अहम भूमिका नहीं निभाई। 

Advertisement

अफीफ हुसैन ने बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक पांच विकेट लिए, वहीं हसन महमूद को दो विकेट मिले। 

एक अन्य मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और नौ विकेट के नुकसान पर केवल 196 रन ही बना पाई। इस पारी में टीम के लिए फोचे ने सबसे अधिक 44 रन बनाए। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए लुके होलमैन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं टॉम स्क्रीवन और हैरी ब्रूक को दो-दो सफलता हाथ लगी। 

नामीबिया की ओर से मिले 197 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने ब्रूक (59) और विल जैक (73) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार