28 फरवरी (CRICKETNMORE)|  हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स और कप्तान इयोन मोर्गन  की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने यहां बे ओवल में बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया। टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित ओवरों में इंग्लैंड को 224 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड ने छह विकेट रहते 37.5 ओवरों में हासिल कर लिया। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। स्टोक्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

नाबाद 63 रन की पारी और गेंदबाजी करते हुए दो  विकेट लेने के लिए स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने नौ रनों के भीतर ही दो विकेट खो दिए। इंग्लैड के लिए यह दोनों विकेट क्रिस वोक्स ने लिए।

 

सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई। टेलर (10) के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम का स्कोर 37.2 ओवरों में आठ विकेट पर 147 हो गया। 

Advertisement

इसके बाद सेंटनर और फग्र्यूसन के बीच 9वें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई और पूरी टीम 49.4 ओवरों में 223 पर ऑल आउट हो गई।
जबकि इंग्लैंड के लिए अली, स्टोक्स और वोक्स ने दो-दो विकेट चटकाएं।

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय आठ के निजी स्कोर पर आउट हो गए। 47 के कुल योग पर टीम ने कप्तान जोए रूट के रूप में दूसरा विकेट खोया।क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 

जॉनी बेयरस्टॉ (4) को 86 के कुल योग पर पवेलियन वापस भेजकर फग्र्यूसन ने मेहमान टीम को तीसरा झटका दिया।

Advertisement

इसके बाद मोर्गन और बेन स्टोक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई। मोर्गन (62) के आउट होने के बाद स्टोक्स ने टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

न्यूजीलैंड के ट्रैंट बोल्ट को दो विकेट मिले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार