साउथम्पटन, 12 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की। इस अहम जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहला वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट पर 373 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सात विकेट पर 361 रन ही बना पाई। 

Advertisement

मेजबान टीम की ओर से नाबाद 110 रन बनाने वाले जोस बटलर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत दमदार रही। जेसन रॉय (87) और जॉनी बेयरस्टो (51) ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। 

पहला झटका लगने के बाद बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 40 रनों का अहम योगदान दिया। उनके पवेलियन लौटने के समय कुल स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 211 रन था। 

 

यहां से कप्तान इयोन मॉर्गन और जोस बटलर ने मोर्चा संभालते हुए कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मॉर्गन ने 48 गेंद पर नाबाद 71 रन बनाए और बटलर ने अपना आठवां वनडे शतक महज 50 गेंद पर बनाया। 

Advertisement

पाकिस्तान की आरे से शाहीन अफरीदी, हसन अली और यासिर शाह को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम को फखर जमान और इमाम उल हक ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इमाम उल हक 35 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। 

जमान ने उनके जाने के बाद बाबर आजम (51) के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और अपना चौथा वनडे शतक भी जड़ा। उन्होंने 106 गेंदों पर 138 रन बनाए, जब वह आउट हुए तब मेहमान टीम का कुल स्कोर 227 रन था। जमान के जाने के बाद आजम भी तुरंत पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

इसके बाद, आसिफ अली ने भी 51 रन बनाए और अंतिम ओवरों में कप्तान सरफराज अहमद ने 32 गेंद पर नाबाद 41 रन की पारी खेली लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी पाकिस्तान जीत तक नहीं पहुंच पाई। 

इंग्लैंड के लिए डेविड विली और लियाम प्लंकेट ने 2-2 विकेट झटके। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार