England vs Sri Lanka 1st T20I Records: इंग्लैंड के कप्तान औऱ विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने मंगलवार (15 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ साउथेम्पटन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। ब्रूक ने 232.65 की स्ट्राईक रेट से 49 गेंदों में नाबाद 114 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के जड़े। 

Advertisement

इस दौरान ब्रूक ने सिर्फ 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 

कप्तानी में कमाल पारी

बतौर पूर्ण सदस्य देश के कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में दो या उससे ज्यादा सतक जड़ने वाले ब्रूक तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनका कप्तान के रूप में खेलते हुए 23 पारियों में यह दूसरा शतक है। उनसे पहले बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा औऱ बाबर आजम ने 3-3 शतक जड़े हैं। 

ऐसा करने वाले पहले 

ब्रूक पहले कप्तान (पूर्ण सदस्य देश) बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में दो या उससे ज्यादा शतक जड़ने का कारनामा किया है। ब्रूक ने इस साल इससे पहले पल्लेकेले में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था। 

ब्रूक के अलावा इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 80 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 119 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही औऱ डेब्यू मैच खेल रहे एन्यूरिन डोनाल्ड के रूप में 31 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। 

इसके बाद बटलर ने ब्रूक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 128 रन जोड़े। 

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 19 ओवर मे 135 रनो पर ही सिमट गई। निचले क्रम में ऑलराउंडर वेल्लालागे ने 21 गेंदों मे 33 रन औऱ दसुन शनाका ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार