इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक ऐसा बयान दिया है जिसने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। मैकुलम ने ये संकेत दिया है कि इंग्लिश क्रिकेट टीम बैज़बॉल अंदाज को तो जारी रखेगी लेकिन इसके साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट खेलने के अपने पॉजिटिव और आक्रामक तरीके में और सुधार करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज सीरीज में 4-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद इंग्लिश टीम की कई दिग्गजों ने आलोचना की थी और बात यहां तक आ गई थी कि मैकुलम को कोच के पद से और बेन स्टोक्स को टेस्ट के कप्तान के रूप में हटाए जाने की मांग उठने लगी थी लेकिन इस जोड़ी पर इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने भरोसा जताया है और ऐसे में उनसे एक नई शुरुआत की उम्मीद है।

Advertisement

ECB के साथ एक इंटरव्यू में ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, "आपको बहुत सी ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी जो आप पहले भी देख चुके हैं, लेकिन उनमें थोड़ा और सुधार होगा। पॉजिटिव और समझदारी भरा क्रिकेट एक साथ चल सकता है। हम इसी दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जब जरूरत होगी तो हम हिम्मत दिखाएंगे और जब जरूरत होगी तो समझदारी से काम लेंगे। हम पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और उन पलों को पहचानने की कोशिश करेंगे जब मैच जीता या हारा जा सकता है। अगर हम ऐसा सफलतापूर्वक कर पाए, तो हमारे पास जीत का एक शानदार मौका होगा। मैं चाहता हूं कि हमारी टीम ऐसी बने जिससे न सिर्फ उसके 'नॉकआउट पंच' से लोग डरें, बल्कि उसके 'जैक' से भी डरें। अगर हम समझदारी से खेलें, तो हम सफलता हासिल कर सकते हैं और हम सभी ऐसा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मैकुलम ने आगे कहा, "अभी कुछ चीजों को और बेहतर बनाने और खिलाड़ियों के कौशल को निखारने की जरूरत है। साथ ही, खिलाड़ियों से ये उम्मीद करने के बजाय कि वो खुद ही सब कुछ समझ जाएंगे, हमें चीजों पर थोड़ी और मजबूत पकड़ बनाने की जरूरत है। हमने अच्छे और बुरे, दोनों तरह के दौर देखे हैं, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि हमारे सबसे अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं और मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि उस सफर में मैं ही टीम की कमान संभाल रहा हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार