इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27-31 जुलाई तक ओवल में होने वाले पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट का अंतिम दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाये रखी। इंग्लैंड को अगर सीरीज बराबर करनी है तो उन्हें आखिरी टेस्ट मैच जीतना होगा। 

Advertisement

इस एशेज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी 5वें टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन से नहीं निकाला है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा कि, "हालाँकि इस सीरीज में उनका वैसा प्रभाव नहीं रहा जैसा वह चाहते थे, लेकिन वह एक क्वॉलिटी वाले गेंदबाज हैं।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि, "किसी के लिए भी यहां बैठना और यह कहना कि वह ऐसा नहीं है, बहुत कठिन है। जिमी को इसके लिए थोड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन अगर जो रूट ने उतने रन नहीं बनाए होते, जितने उन्हें चाहिए थे, तो आप एक बल्लेबाज के रूप में उनके टीम में बने रहने पर सवाल नहीं उठा रहे होते। जेम्स एंडरसन इस खेल के सबसे महान तेज गेंदबाज हैं और वह अब भी उतने ही अच्छे दिखते हैं जितने दो साल पहले थे।"

40 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज एंडरसन के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 182 मैच खेले है और 26.29 के औसत की मदद से 689 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता पायी है। इस दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल 32 बार और 10 विकेट हॉल 3 बार अपने नाम करने में सफल रहे है। एंडरसन चाहेंगे कि वो 5वें टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करें और दिखा दे कि उनमें काफी क्रिकेट बाकी है। वो अपनी टीम को 5वें टेस्ट में जीत दिलाने में   पूरा योगदान देने की कोशिश करेंगे। 

5वें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार