Jacob Bethell Reminds of Ravindra Jadeja: जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (15 नवंबर) को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मैच में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी जलवा दिखाया और इसका एक उदाहरण इंग्लैंड के होनहार खिलाड़ी जैकब बेथेल ने पेश किया।

Advertisement

बेथेल ने मैच के अहम मोड़ पर वेस्टइंडीज़ के अनुभवी बल्लेबाज़ शाई होप को बुलेट थ्रो से रन आउट कर दिया। ये घटना वेस्टइंडीज़ की पारी के पहले ही ओवर में हुई जब इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। मेजबान टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा और जैकब बेथेल के शानदार फ़ील्डिंग प्रयास के कारण शाई होप आउट हो गए।

Advertisement

पहले ओवर में जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की चौथी गेंद पर होप ने गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर ओपनिंग पार्टनर एविन लुईस को तेज़ी से सिंगल लेने के लिए बुलाया लेकिन लुईस ने सिंगल के लिए मना कर दिया और तब तक गेंद जैकब बेथेल के पास जा चुकी थी और उन्होंने शानदार चपलता दिखाते हुए बिजली की तरह तेज़ थ्रो से स्टंप को हिट कर दिया और होप आउट हो गए। बेथेल के इस थ्रो ने फैंस को भारत के स्टार फील्डर रविंद्र जडेजा की याद दिला दी।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जिसमें कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 41 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 28 गेंदों में 30 रन, अल्जारी जोसेफ ने 19 गेंदों में नाबाद 21 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 4 गेंद बाकी रहते हुए 7 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। सैम कुरेन ने 26 गेंदों में 41 रन. लियाम लिविंगस्टोन ने 28 गेंदों में 39 रन बनाए। वहीं ओपनिंग करते हुए विल जैक्स ने 33 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार