India vs England 1st T20I: इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) के पास बुधवार (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला रात 10 बजे से होगा।
सोढ़ी औऱ साउदी को पछाड़ने का मौका
रशीद ने अभी तक खेले गए 145 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 138 पारियों मे 163 विकेट लिए हैं। अगर वह इस मैच में तीन विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विरेच लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ईश सोढ़ी और टिम साउदी को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे।
सोढ़ी के नाम 135 पारियों में 165 विकेट और साउदी के नाम 123 पारियों में 164 विकेट दर्ज हैं। 193 विकेट के साथ राशिद खान लिस्ट में टॉप पर हैं।
डैरेन गफ को पछाड़ने के करीब
रशीद ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर इंग्लैंड के लिए 325 मैच की 327 पारियों में 466 विकेट लिए हैं। दो विकेट चटकाते ही वह इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में डैरेन गफ़ को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ जाएंगे।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट
991 विकेट- जेम्स एंडरसन
847 विकेट- स्टुअर्ट ब्रॉड
528 विकेट- इयान बॉथम
466 विकेट- डैरेन गफ
465 विकेट- आदिल रशीद
बता दें कि रशीद ने भारत के खिलाफ 18 पारियों में 16 विकेट लिए हैं। जिसमें बेस्ट प्रदर्शन 41 रन देकर 2 विकेट रहा है।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड।