लंदन, 11 सितम्बर | चौथे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 185 रन से हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार से यहां द ओवल मैदान पर होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को जीतकर एशेज सीरीज में इतिहास रचना चाहेगी। इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट रोमांचक अंदाज में एक विकेट से जीता था, लेकिन वह चौथा टेस्ट 185 रनों से गंवा बैठी। इस हार के बाद अब मेजबान टीम सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है और उसकी कोशिश पांचवें मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी करने की होगी।

Advertisement

इंग्लैंड ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और वह पिछले मैच के 12 सदस्यीय टीम के साथ ही उतरेगी। इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का यह टीम के साथ यह आखिरी मैच होगा और टीम अपने कोच को विजयी विदाई देना चाहेगी।

 
Advertisement

इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि उसके बल्लेबाज इस मैच में रन बनाएं। बेन स्टोक्स ने जरूर हेडिंग्ले में मैच जिताऊ पारी खेली थी, लेकिन चौथे मैच में अपने 11वें ओवर में वह अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी कराने नहीं आए थे।

मेजबान इंग्लैंड की मुख्य चिता शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीवन स्मिथ को रोकने की है। स्मिथ सीरीज में अब तक तीन शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 680 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की 2-1 की बढ़त में स्मिथ का अब तक शानदार योगदान रहा है।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम की नजरें 2001 के बाद से इंग्लैंड की धरती पर पहली बार एशेज सीरीज जीतकर इतिहास रचने की है।

मेहमान टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वे ओवल में भी इसे जारी रखना चाहेंगे। टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस सीरीज के सभी मैचों में खेले हैं और इसमें भी उनका खेलना तय है।

Advertisement

कोच जस्टिन लेंगर पहले ही कह चुके हैं कि उनकी टीम 3-1 से सीरीज जीतना चाहेगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर का खराब फॉर्म जारी रहना चिंता की बात है।

वॉर्नर ने सीरीज में अब तक केवल 79 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें काफी बार आउट किया है। हालांकि वॉर्नर के खराब फॉर्म के बावजूद कोच लेंगर ने उनका समर्थन किया है।

टीमें :

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मारनस लबूसचेंज, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पाइन, पैट कमिंस, जेम्स पैटिनसन, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, जो डेनली, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, सैम क्यूरन, जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार