टैमी ब्यूमोंट (नाबाद 87) और नताली साइवर (नाबाद 74) की बेहतरीन पारियों की मदद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। 201 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लिश टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर 34.5 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है।

Advertisement

इंग्लैंड ने लॉरेन हिल (16) और हीदर नाइट (18) के विकेट गंवाए। टैमी ने 87 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के लगाए जबकि नताली ने 74 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया।

भारत की ओर से झूलन गोस्वामी और एकता बिष्ट ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, अपने करियर के 22वें साल में प्रवेश कर चुकीं अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत इंग्लैंड के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा। मिताली ने 108 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 72 रनों की पारी खेली। 

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने मिताली के अलावा 32 रन बनाने वाली पूनम राउत तथा 30 रनों की पारी खेलने वाली दीप्ति शर्मा की अच्छी पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। पूनम ने 61 गेंदों का सामना कर चौके लगाए जबकि दीप्ति ने 46 गेंदों का सामना कर तीन बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। इसके अलावा पूजा वस्त्राकर और शेफाली वर्मा ने 15-15 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से सोफी एसलेस्टन ने तीन विकेट लिए जबकि कैथरीन ब्रंट और आन्या सुब्रसोल ने दो-दो सफलता हासिल की।

दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे टान्टन में 30 जून को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार