Joe Root Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th Test) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट (Joe Root) अपने बैट से धमाल मचाकर एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid), जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) और रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) जैसे महान खिलाड़ियों को पछाड़कर इतिहास रच सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जो रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वो 156 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने अपने देश के लिए 37 सेंचुरी और 66 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए 13,259 रन बनाए।

Advertisement

गौरतलब है कि जो रूट मैनचेस्टर टेस्ट में भारत के खिलाफ अगर दो पारियों में 120 रन बनाने में कामियाब होते हैं तो वो टेस्ट इंटरनेशनल में अपने 13,379 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करते हुए राहुल द्रविड़ (13288 रन), जैक्स कैलिस (12289 रन) और रिकी पोंटिंग (12378 रन) जैसे महान खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे। बता दें कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं जिन्होंने 200 टेस्ट में 15,921 रन बनाए।

टेस्ट इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर - 329 इनिंग में 15921 रन

रिकी पोंटिंग - 287 इनिंग में 13378 रन

Advertisement

जैक्स कैलिस - 280 इनिंग में 13289 रन

राहुल द्रविड़ - 286 इनिंग में 13288 रन

जो रूट - 285 इनिंग में 13259 रन

Advertisement

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अगर जो रूट मैनचेस्टर टेस्ट में एक शतकीय पारी खेलते हैं तो वो टेस्ट क्रिकेट में अपना 38वां शतक पूरा करेंगे और इसी के साथ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। इस लिस्ट में भी सबसे ऊपर महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 51 टेस्ट सेंचुरी जड़ी है।

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम 

Also Read: LIVE Cricket Score

बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, ज़ैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार